रामनवमी पर चांपा शहर में रानी सती दादी मंदिर में होगा 700 कन्याओं का भोजन उत्सव

मंदिर की संस्थापक सदस्य सावी महेंद्र मित्तल ने दी जानकारी। कन्याओं को दिए जाएंगे नौ प्रकार के उपहार
सक्ती- कोसा कासा कंचन की नगरी चांपा शहर में हसदेव नदी के तट पर स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में ऐतिहासिक कन्या भोजन उत्सव का आयोजन रामनवमी के मौके पर किया गया है।अद्भुत अलौकिक अति सुन्दरदादी जी का चमत्कारिक मंदिर छत्तीसगढ़ का झुन्झुनूं धामश्री नारायणी धाम दादी मंदिर मेविश्व के इतिहास मे पहला मंदिरजहा चैत्र की नवरात्री के पावनअवसर पर 27 मार्च दिनशुक्रवारशुक्ल पक्ष की नवमी को समय सुबह 10:30 बजे से 700+ कन्याओं को भोजन कराया जाएगा।जिसमे अधिकांश कन्यायेग्रामीण क्षेत्र से आएगी। उपरोक्त जानकारी देते हुए मंदिर समिति की संस्थापक सदस्य सावी महेंद्र मित्तल ने बताया कि 27 मार्च को कन्याओ को भोजन के पुर्व उनके पैर धोकर आरती करके सामुहिक रूम से बैठाकर दादीजी की रसोई पर भोजन कराया जाएगा। एवं भोजन उपरांत सभी कन्याओको उपहार।फल। मीठा एवम दक्षिणा देकर हाथ जोड़कर विदा किया जाएगा। सावी महेंद्र मित्तल ने कहा कि जो भी दादी भक्त दादी जी के मंदिर मे कन्या भोजन कराना चाहते है। वे महेन्द्र मित्तल 93295-09625।शोभा मित्तल 9907441429 से संपर्क कर सकते हैं एवं कन्याओं को भोजन के साथ साथ 09 प्रकार के उपहारभी दिये जाएगे।जिसके लिए 100/ प्रति कन्या सेवा शुल्क रखा गया है।


