सक्ती

सक्ती में अवैध धर्मांतरण के शिकार 340 परिवारों की हुई घर वापसी

हिंदू कुल तिलक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की मौजूदगी में सामुदायिक भवन में हुआ घर वापसी का कार्यक्रम। छत्तीसगढ़ प्रांत घर वापसी प्रमुख अंजू गबेल ने कहा- अवैध धर्मांतरण पर अब कसेगा शिकंजा

सक्ती- हिंदू नव वर्ष के मौके पर सक्ती के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार सामुदायिक भवन में हिंदू कुल तिलक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की उपस्थिति में अवैध धर्मांतरण के शिकार करीब 340 परिवारों की घर वापसी का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान घर वापसी प्रमुख छत्तीसगढ़ प्रांत श्रीमती अंजू गबेल सहित हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।तो वहीं प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे लोगों को घर वापसी कराई गई तथा स्वयं हिंदू कुल तिलक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पैर धोकर विधिवत सभी का पुनः हिंदू धर्म में स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया तो वहीं अवैध धर्मांतरण का शिकार सैकड़ो परिवारों ने भी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सहित हिंदू संगठनों के प्रमुखों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा उनके चेहरे पर भी प्रसन्नता देती गई एवं अनेकों परिवारों ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा उन्हें अवैध रूप से गुमराह कर धर्मांतरण करवाया गया तथा वे काफी दुखी थे। किंतु आज पुनः हिंदू धर्म में वापस आकर उन्हें अच्छा महसूस हो रहा है एवं सभी का आभार व्यक्त करते हैं।
वही इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रांत घर वापसी प्रमुख अंजू गबेल ने कहा कि आज सैकड़ो परिवार जो की किन्हीं कारणों से अपने धर्म से दूर हो चले थे।वे पुनः आज वापस लौट रहे हैं । जो की एक बड़ी ही प्रसन्नता एवं गौरव की बात है। एवं हम सभी इन परिवारों का स्वागत अभिनंदन करते हैं। तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित देश के विभिन्न स्थानों पर जिस तरह से अवैध रूप से धन्मांतरण का कार्य करवाया जा रहा है। ऐसे धर्मांतरणों को रोकने एवं धर्मांतरण कर लेने वाले परिवारों को उनकी स्वयं की इच्छा से वापस लाने के लिए सदैव अभियान जारी रहेगा एवं किसी भी व्यक्ति को जबरन धर्मांतरण करवाना एक गलत कार्य है। तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश की सरकार ने अवैध धर्मांतरण पर जो नया कानून लाया है। इस कानून से भी आने वाले दिनों में गलत काम करने वाले लोगों को सजा मिल सकेगी।
मध्य प्रदेश के समय से पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप सिंह जूदेव ने अवैध धर्मांतरण को रोकने घर वापसी का अभियान चलाया। तथा दिलीप सिंह जूदेव ने डभरा ब्लॉक के कांसा में एक वृहद घर वापसी अभियान किया था। जिसमें हजारों परिवारों जो कि अवैध धर्मांतरण का शिकार हो गए थे। उनकी घर वापसी कराई गई थी। तथा स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के बाद उनके सुपुत्र प्रबल प्रताप सिंह जूदेव लगातार छत्तीसगढ़ में अवैध धर्मांतरण को रोकने एवं अवैध धर्मांतरण का शिकार लोगों को घर वापसी करने के लिए अभियान चला रहे हैं एवं अवैध धर्मांतरण में जहां घर वापसी के कार्यक्रमों में अधिकांश परिवार शक्ति जिले के ही देखे जाते हैं। तथा सक्ती जिले में विभिन्न स्थानों पर अवैध धर्मांतरण का काम भी जोरों से चल रहा है।