सक्ती

ई-चालान मॉड्यूल के माध्यम से ओटीसी चालान जमा करने संबंधी प्रशिक्षण 24 मार्च को

सक्ती – कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने ई-कोष पोर्टल अंतर्गत ई- चालान माड्यूल के माध्यम से ओटीसी (ओवर द काउंटर) ई-चालान जमा करने के निर्देश सभी बैंक प्रबंधकों को जारी किए हैं। इसके तहत दिनांक 01 अप्रैल 2026 से भौतिक चालानों (मैनुअल चालान) का प्रचलन समाप्त कर दिया जाएगा और सभी चालान ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किए जाएंगे।
             उक्त संबंध में ई-चालान ओटीसी के माध्यम से चालान जमा करने की प्रक्रिया हेतु 24 मार्च 2026 को दोपहर 01:30 बजे कार्यालय कलेक्टर, सभाकक्ष में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।  संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को उक्त प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से सम्मिलित होने का आग्रह किया गया है।