सक्ती

सक्ती के सरस्वती शिशु मंदिर के दो विद्यार्थियों का हुआ जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन

अक्ष महंत का टॉप फाइव रैंक में हुआ सलेक्शन विद्यालय परिवार ने दी बधाई

सक्ती- सरस्वती शिशु मंदिर सक्ती के दो विद्यार्थी रिहान मनहर एवं अक्ष महंत का सक्ती जिले के विकासखंड जैजैपुर में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय चिसदा में चयन हुआ है। तथा अक्ष महंत का विद्यालय के टॉप फाइव में भी चयन होने से विद्यालय परिवार हर्षित है। एवं सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है।