सक्ती नगर का दैनिक सब्जी बाजार को नचाया जा रहा है मदारी के बंदर जैसा


सक्ती- सक्ती नगर के वर्षों पुराना दैनिक सब्जी बाजार जो पूरे छत्तीसगढ़ में एक समय बहुत ही प्रसिद्ध था दूर-दूर से यहां सब्जी लेने आते थे एवं सब्जी लेकर जाते थे जो आज तक अपना स्थायित्व स्थापित नहीं कर सका है कई सालों से यह दैनिक सब्जी बाजार अपना स्थान स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के उपेक्षा के वजह से सही स्थान पर स्थापित नहीं हो पा रहा है सरकार के द्वारा समय-समय पर पौनी पसरा के नाम पर करोड़ों रुपया भी आवंटित किया गया था एवं जगह-जगह उनकी बैठने की व्यवस्था प्रकाश की व्यवस्था भी की गई थी परंतु वह भी खत्म हो गई है दैनिक सब्जी बाजार नगर के सभी वार्डों में अपना स्थान बनाकर बैठ चुके हैं परंतु उन्हें आज पर्यंत तक कोई भी स्थायी स्थान प्राप्त नहीं हुआ है जिस प्रकार एक मदारी अपने बंदर को जगह-जगह नचाता रहता है उसी प्रकार समय-समय पर प्रशासन द्वारा उन्हें इधर-उधर जरूरत के हिसाब से बैठाया जाता है अभी वर्तमान में यह बुधवारी बाजार पर दैनिक सब्जी बाजार लग रही है कभी यह सब्जी बाजार प्रशासन द्वारा बनाए गए मेन रोड पर कभी बगल की ओर बैठा दिया जाता है भारी गर्मी के समय ऊपर धूप एवं बरसात के समय चारों ओर पानी भरकर कीचड़ हो जाती है जिससे सब्जी खरीदने वाले एवं बैठने वाले दोनों को भारी परेशानी हो जाती है सब्जी वालों के ऊपर कोई छत न होने से भीगते पानी एवं कड़ी धूप मे अपना व्यापार करते हैं आम जनता भी उन कीचड़ भरे रास्तों से गुजर कर उनसे सब्जी खरीदती करती है।
दैनिक सब्जी बाजार के ठीक बगल में विदेशी एवं देसी शराब दुकान भी स्थित है जिसमें दिन एवं रात भर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है वही शराब दुकान के सामने चखना सेंटर में गाली गलौज मारपीट होते रहता है वहां पर से सभ्रांत महिलाएं एवं पुरुषों का सब्जी खरीद के लाना बहुत ही कष्टकारी हो जाता है किसी भी अनहोनी घटना एवं झगड़ा होने के अंदेशा से सभी चुप रहते हैं बुधवारी बाजार में स्थित दैनिक सब्जी बाजार के ठीक बगल में जबकि जिला आरक्षी केंद्र है जिसमें हर समय पुलिस अधिकारियों का आना-जाना बना रहता है सब्जी वाले के सड़क पर बैठने की वजह से उन्हें भी आने-जाने में दिक्कत होती है सब्जी बाजार व्यवस्थित न होने के कारण सभी परेशान रहते हैं, प्रशासन को इस संबंध में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन इकाई सक्ती जिलाध्यक्ष द्वारा नगर पालिका सक्ती, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी सक्ती, पुलिस अधीक्षक सक्ती, कलेक्टर सक्ती, को आवेदन दिया जा चुका है परंतु इस ओर शासन प्रशासन द्वारा कोई भी प्रकार से कार्यवाही नहीं की गई है आम जनता की मूलभूत सुविधाओं का ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा दैनिक सब्जी बाजार की बैठने की व्यवस्था हमेशा के लिए सही जगह पर करने एवं देसी विदेशी शराब दुकान को अन्यत्र स्थापित कर आम जनता को राहत प्रदान किया जाना चाहिए।


