कलेक्टर ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन

तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी
सक्ती- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिले में पदस्त राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नीचे दर्शित शाखाओं का दायित्व आगामी आदेश पर्यंत निम्नानुसार कार्य विभाजन किया गया है। कलेक्टर तोपनो द्वारा जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर अरुण कुमार सोम को उप जिला निर्वाचन अधिकारी, प्रभारी अधिकारी चरित्र सत्यापन, जन समस्या निवारण शिविर, सार्वजनिक समारोह, पेपर कटिंग की कार्यवाही, महिला थाना, नागरिकता एवं पासपोर्ट संबंधी कार्य, सूचना प्रौद्योगिकी, विशेष पहचान पत्र, आधार फेस वन, राज्य आपदा मोचन निधि एवं नोडल अधिकारी जिला अंतव्यवसायी विभाग, रेशम विभाग, विद्युत मंडल, खाद्य एवं औषधि विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, मार्कफेड को ऑपरेटिव मंडी साथ ही कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य प्रशासनिक कार्यों के निर्वहन करने की भी जिम्मेदारी दी गई है। डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती कावेरी मरकाम नोडल अधिकारी डी एम एफ शाखा, सी एस आर शाखा साथ ही कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य प्रशासनिक कार्यों के निर्वहन करने की भी जिम्मेदारी दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है।


