छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती भाजपा करा रही है नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने लगाया गंभीर आरोप

सक्ती- सक्ती नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा पुरे छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती भाजपा करवा रही है सरकार कहती है धान की खेती न कर अन्य खेती करो भाजपा किसानों का धान न लेकर उन्हें रुलाई है कहीं ऐसा तो नहीं कि भाजपा चाहती है की धान की जगह अफीम की खेती करें अफीम की खेती करने वाला विनायक ताम्रकार भाजपा के मंत्री से लेकर राष्ट्रीय संगठन के व्यक्तियों से जुड़ा हुआ है जिसका कई कार्यक्रमों में उनके साथ चित्र भी है वही अफीम की खेती करने वाले मुख्य आरोपी विनायक ताम्रकार को मुख्य आरोपी ना बनाकर जो व्यक्ति अफीम की खेती कैसे होती है यह बताने का कार्य उसके फार्म हाउस में करता था उसे मुख्य आरोपी बनाकर भाजपा अपने निकटतम संबंधित विनायक ताम्रकार को बचा रही है जबकि भाजपा के किसी भी व्यक्ति द्वारा विनायक ताम्रकार के बारे में बोलने से बच रही है इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह सभी भाजपा के संरक्षण में पूरे छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती हो रही थी जिसका खुलासा धीरे-धीरे हो रहा है हाल ही में बलरामपुर में भी अफीम की खेती करने वाला गिरफ्तार हुआ है इसे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूरे छत्तीसगढ़ में और कितने बीजेपी के नेता अफीम की खेती कर रहे होंगे।


