सक्ती

15 मार्च को साहू समाज की निकली भक्त माता कर्मा जयंती की शोभायात्रा

अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया जोरदार स्वागत

सक्ती- 15 मार्च को साहू समाज की कुलदेवी भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर साहू संघ नगर परिक्षेत्र सक्ती द्वारा शोभा यात्रा का आयोजन किया गया इस यात्रा का स्वागत अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में उनके नगर पालिका स्थित कार्यालय के सामने गौरव पथ पर किया गया. इस दौरान अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने साहू संघ नगर परिक्षेत्र सक्ती के अध्यक्ष योगेश साहू सहित अन्य पदाधिकारियो का माला पहनाकर स्वागत किया तथा शोभायात्रा में शामिल तभी समाज बंधुओ को शरबत एवं शीतल पेयजल पिलाया गया।इस दौरान साहू संघ नगर परिक्षेत्र सक्ती ने भी अग्रवाल सभा का इस आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया
तो वहीं शोभायात्रा में साहू समाज के महिला, पुरुष, बच्चे भारी संख्या में शामिल थे तथा यह शोभायात्रा आतिशबाजी ,बैंड बाजे एवं डिस्को लाइट के साथ निकाली गई जो कि शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस गंतव्य स्थल को पहुंची इस यात्रा में प्रमुख रूप से साहू संघ नगर परिक्षेत्र सक्ती के अध्यक्ष योगेश साहू, नरेश साहू, कृषि उपज मंडी सक्ती के पूर्व अध्यक्ष रूप नारायण साहू, चेतन साहू, साहू हेल्पलाइन के अध्यक्ष श्री साहू बाराद्वार, सुखचरण साहू परमेश्वर साहू सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे। वहीं अग्रवाल सभा सक्ती की ओर से स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से श्यामसुंदर अग्रवाल, अरुण अग्रवाल सत्य विद्या, कमलेश निगानिया, कन्हैया गोयल, मनीष कथूरिया, रमेश चंद अग्रवाल, राहुल अग्रवाल प्रियंका, राजकुमार अग्रवाल राजू, मुकेश बंसल, विक्कू दुल्हन, अनुराग अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल लाला नरेश मित्तल, चमन अग्रवाल, रवि जिंदल अमन डालमिया  प्रमुख थे।