‘ब्यूटी पार्लर वाली बहू’ के सेट पर दिग्गजों का जमावड़ा

डॉ. चरणदास महंत और जय सिंह अग्रवाल ने रैन खोल में लिया शूटिंग का आनंद
सक्ती- सक्ती जिले के प्राकृतिक सौंदर्य से लबरेज ‘रैन खोल’ में इन दिनों छालीवुड फिल्म ‘ब्यूटी पार्लर वाली बहू’ की शूटिंग ने पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया है। शूटिंग देखने के लिए न केवल ग्रामीण, बल्कि प्रदेश के दिग्गज राजनेता भी पहुँच रहे हैं।
डॉ. चरणदास महंत ने बढ़ाया कलाकारों का हौसला
वरिष्ठ नेता डॉ. चरणदास महंत ने भी रैन खोल की वादियों में सुपरस्टार मन कुरैशी, नायिका दीक्षा जायसवाल और बाल कलाकार कुबेर नेताम के साथ समय बिताया और शूटिंग के दृश्यों का आनंद लिया। दिग्गजों की मौजूदगी ने पूरी फिल्म यूनिट का उत्साह दोगुना कर दिया है।
जय सिंह अग्रवाल ने की संस्कृति की सराहना
छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने शूटिंग स्थल पहुँचकर छत्तीसगढ़ी कला और फिल्म निर्माण की बारीकियों को देखा। उन्होंने फिल्म की टीम और कलाकारों से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ी संस्कृति की जमकर तारीफ की। अग्रवाल ने कहा कि “हमारी माटी की कला और संस्कृति को बड़े पर्दे पर उतारना गर्व की बात है, इससे प्रदेश की पहचान देश-दुनिया में और मजबूत होगी।
“पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
सक्ती से 20 किमी दूर पहाड़ों से घिरे रैन खोल में हो रही इस शूटिंग से स्थानीय पर्यटन को भी नई संजीवनी मिलने की उम्मीद है। फिल्म के दृश्यों में यहाँ की प्राकृतिक छटा को प्रमुखता से दिखाया जा रहा है।
इस मौके पर सूरज महंत, राजेश अग्रवाल, ठाकुर गुलजार सिंह, बंटी धांजल,नरेश गेवाडिन, अनिल सिंह एवं काफी संख्या में कार्यकर्ता के साथ-साथ आम नागरिक शूटिंग देखने के लिए उमड़ पड़े।


