बाजारो में बिक रहे प्लास्टिक के अंडे

प्लास्टिक के अंडे हैं आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक. विश्वसनीय दुकानदारों से ही खरीदें अंडे
सक्ती- बाजार में इन दिनों प्लास्टिक या नकली अंडों की बिक्री की खबरें चिंताजनक हैं,जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती हैं। 13 मार्च को सक्ती के एक निजी होटल में ठहरे महाराष्ट्र के यात्री ने बताया कि उसने शक्ति शहर के किसी दुकान से खाने के लिए अंडे खरीदे थे. जिसमें 6 अंडों में से तीन प्लास्टिक के अंडे थे. तथा प्लास्टिक के अंडे का शक होने पर उन्होंने तत्काल दुकानदार को इसकी सूचना दी. वहीं सूत्रों का कहना है कि प्लास्टिक के अंडों को केमिकल और रेजिन से बनाया जाता है, जिसमें असली पोषण नहीं होता। इनकी पहचान के लिए अंडे को हिलाकर देखें (आवाज़ आए तो नकली), उबालें (प्लास्टिक जैसी गंध आए तो नकली), या पानी में डालें (तैरने लगे तो नकली)।
नकली अंडों की पहचान कैसे करें
चमक और बनावट असली अंडों की सतह खुरदरी होती है, जबकि नकली अंडों का छिलका बहुत चिकना और चमकदार होता है। आवाज़ अंडे को कान के पास हिलाकर देखें। नकली अंडे में छपछप जैसी आवाज़ आ सकती है। उबालने पर नकली अंडे की ज़र्दी रबड़ जैसी हो सकती है और उससे अजीब गंध आ सकती है।
जलाकर देखें छिलके का छोटा हिस्सा जलाने पर यदि प्लास्टिक जैसी बदबू आए तो वह नकली हो सकता है।
स्वास्थ्य के लिए खतरा प्लास्टिक के अंडों का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं, एलर्जी, उल्टी, दस्त और लंबे समय में गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
क्या रखे सावधानी
हमेशा विश्वसनीय दुकानदारों से ही अंडे खरीदें और यदि कोई अंडा असामान्य लगे तो उसे न खाएं। यद्यपि नकली अंडों की खबरें वायरल होती हैं, लेकिन यह हर जगह उपलब्ध नहीं हैं। कई मामलों में ये केवल खराब या केमिकल से रंगे हुए अंडे भी हो सकते हैं।


