सक्ती

सक्ती के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी पंडित तारेश कुमार त्रिपाठी का सड़क दुर्घटना में हुआ निधन

मंदिर में बरसों से दे रहे थे वरिष्ठ पुजारी के रूप में अपनी सेवाएं

सक्ती – शहर के श्री राधा कृष्ण मंदिर के वरिष्ठ पुजारी पंडित तारेश कुमार त्रिपाठी का विगत 27 फरवरी 2026 फागुनी मोक्षदाईनी एकादशी के दिन मध्य प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया. वे श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति सक्ती द्वारा संचालित मंदिर में वर्षों से वरिष्ठ पुजारी के रूप में सेवाएं दे रहे थे तथा लोगों के बीच धर्म के क्षेत्र में काफी प्रतिष्ठित थे. उनके निधन पर श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति सक्ती के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने उनके निधन पर अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि उनके एकाएक चले जाने से हम सभी व्यथित एवं स्तब्ध हैं.तथा ऐसी पुण्यात्मा बहुत ही कम मिलती है जो पूरी निष्ठा के साथ भगवान एवं समाज की सेवा करते हैं. तथा उनके द्वारा किए गए सत्कर्म सदैव शहर के लोग याद रखेंगे एवं उनके द्वारा किए गए कार्य ही जीवन में उनकी सबसे बड़ी पहचान के रूप में जाने जाएंगे. विनोद कुमार अग्रवाल ने कहा है कि पंडित तारेश कुमार त्रिपाठी भले ही आज हम सबके बीच नहीं है किंतु उनके द्वारा धर्म को लेकर बताई गई बातें एवं उनका आशीर्वाद सदैव हमारे साथ बना रहेगा. सक्ती के थाना चौक स्थित सिद्ध श्री हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित ओमप्रकाश वैष्णव ने भी महाराज जी के निधन पर श्री हनुमान सेवा परिवार सक्ती की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की है।