2 अप्रैल को सक्ती के हरेटी स्थित पंचमुखी दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव का होगा भव्य आयोजन

मेहंदीपुर बालाजी से हनुमान जी का होगा सिंदूराभिषेक
सक्ती – सक्ती शहर के हरेठी स्थित श्री पंचमुखी दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर जो की हनुमान भक्तों की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है. तथा इस मंदिर में दूर-दूर से लोग अपनी मन्नतें मांगने आते हैं. एवं मन्नतें पूरा होने पर लोग यहां आकर हनुमान जी के दर्शन करते हैं, तथा लगभग 20 वर्षों से इस मंदिर में जहां हनुमान जयंती का भव्य आयोजन किया जा रहा है. तथा इस मंदिर के व्यवस्थापक शक्ति शहर की प्रतिष्ठित फर्म बालाजी ट्रेडर्स के संचालक जुगमंदर अग्रवाल एवं मयंक अग्रवाल सहित पूरे परिवारजन इस मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी में जुटे हुए हैंश्री पंचमुखी दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर बाराद्वार रोड, हरेठी सक्ती मेंश्री हनुमान जयंती 02 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को श्री हनुमान जयंती के पावन पर्व पर वैदिक विद्धान ब्राम्हणों द्वारा पंचमुखी हनुमंत्कवच मंत्रों से हिंदूराभिषेक (मेहंदीपुर बालाजी का सिंदुर) लगाया जाएगा. साथ ही मंदिर परिसर में हनुमान जयंती के मौके पर एक दिवसीय (24घण्टे) अखण्डदीप (शुद्ध घी), सवामनी (शुद्ध घी का) तथा भण्डारा का कार्यक्रम आयोजित है, अभिषेक पूजा का कार्यक्रम परम आदरणीय पं. भोलाशंकर तिवारी जी (सक्ती) के आचार्यत्व में सम्पन्न होगा
उपरोक्त जानकारी देते हुए मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य जुगमंदर अग्रवाल एवं मयंक अग्रवाल ने बताया कि सिंदूराभिषेक सुबह 6 बजे होगा.जिसके लिए श्रद्धाशुल्क 151/- है.अखण्ड दीप (24 घण्टे) हेतु सुबह 8 बजे प्रज्वलित होगा जिसके लिए श्रद्धाशुल्क 301/- निर्धारित है.सवामनी (शुद्ध घी से निर्मित) जिसके लिए श्रद्धाशुल्क 12,000/- निर्धारित है.श्रद्धालुगण उक्त कार्यक्रम में भाग लेने हेतु मंदिर (हरेठी) एवं बालाजी ट्रेडर्स स्टेशन रोड सक्ती में सम्पर्क करें तथा भाग लेकर पुण्य के भागी बने एवं श्री हनुमान जी की कृपा प्राप्त करें।सिंदूराभिषेक युक्त पंचमुखी दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर दुर्लभ है। सहज में दर्शन मात्र से ही छूटई बंधि महासुख होई. श्री पंचमुखी दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में किसी भी प्रकार की सेवा एवं सहयोग के लिएसम्पर्क सूत्र-9770923456 9826178550 पर संपर्क किया जा सकता है एवं मंदिर प्रबंधन समिति ने बताया कि 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव को लेकर दोपहर 12 बजे से विशेष भण्डारा का कार्यक्रम रखा गया है।तथा मंदिर आने जाने के लिए कचहरी चौक सक्ती से निःशुल्क वाहन की व्यवस्था रहेगी
हनुमान जन्मोत्सव को लेकर जहां पूरे मंदिर परिसर में आकर्षक साज सज्जा की जा रही है. तो वहीं रंग रोगन का भी काम हो रहा है. एवं हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर कोलकाता के प्राकृतिक फूलों से हनुमान जी का श्रृंगार एवं पूरे मंदिर परिसर की आकर्षक सजावट की जाएगी तथा इस दिन पूरे दिन भर मंदिर परिसर में भजन कीर्तन के कार्यक्रम भी होंगे.मंदिर प्रबंधन समिति ने समस्त श्रद्धालु भक्तजनों से हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर सह परिवार मंदिर में आकर दर्शन का लाभ लेने की अपील की है।


