मोतियाबिंद से पीड़ित वरिष्ठ नागरिकों की एम्स रायपुर में होगी निःशुल्क सर्जरी

सक्ती – छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा राज्य के मोतियाबिंद से पीड़ित वरिष्ठ नागरिकों की सर्जरी भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में निःशुल्क कराई जा रही है। उक्त शिविर में जिला सक्ती के मोतियाबिंद से पीड़ित वरिष्ठ नागरिकों को एम्स रायपुर ले जाने एवं वापस लाने के लिए समाज कल्याण विभाग, जिला सक्ती द्वारा निःशुल्क आवागमन की व्यवस्था की गई है। अतः जिले के ऐसे वरिष्ठ नागरिक जो मोतियाबिंद से पीड़ित हैं, वे इस शिविर में शामिल होकर निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी करा सकते हैं। शिविर में शामिल होने के इच्छुक वरिष्ठ नागरिक अपना आधार कार्ड एवं एक फोटो के साथ 20 मार्च 2026 तक जिला कार्यालय समाज कल्याण, जिला सक्ती में उपस्थित होकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए श्री मनोज कुमार साहू मोबाइल नंबर 6267198025 से संपर्क किया जा सकता है।


