निधन- श्रीमती कौशल्या देवी अग्रवाल

शिखा इलेक्ट्रिकल्स के संचालक विकास एवं शुभम अग्रवाल की पूज्य माता जी थी
10 मार्च को सुबह होगा अंतिम संस्कार
सक्ती – सक्ती शहर की प्रतिष्ठित फर्म मांगेराम सुरेश कुमार अग्रवाल शिखा इलेक्ट्रिकल्स हटरी- हॉस्पिटल रोड सक्ती के संचालक विकास अग्रवाल विक्की एवं शुभम अग्रवाल चिंटू की पूज्य माताजी कौशल्या देवी अग्रवाल धर्मपत्नी स्वर्गीय सुरेश कुमार अग्रवाल का आकस्मिक निधन आज दिनांक- 9 मार्च 2026 दिन-सोमवार को उपचार के दौरान राजधानी रायपुर में हो गया है, वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल रही थी, जिनका उपचार लगातार जारी था, कौशल्या देवी अग्रवाल का अंतिम संस्कार कल दिनांक 10 मार्च 2026 दिन मंगलवार को सुबह 8:00 बजे स्थानीय मारवाड़ी मुक्तिधाम सक्ती में होगा, उनकी अंतिम संस्कार यात्रा उनके निवास शिखा इलेक्ट्रिकल्स हटरी हॉस्पिटल रोड सक्ती से निकलेगी, कौशल्या देवी अग्रवाल के निधन पर अग्रवाल सभा सहित विभिन्न संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है, वे मृदुभाषी, मिलनसार, धर्म परायण महिला थी, तथा अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गई है, एवं वे सक्ती के प्रतिष्ठित कथूरिया परिवार की वरिष्ठ महिला सदस्य थी


