सक्ती

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन kshititech

स्त्रियों की सामाजिक प्रतिष्ठा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी पुरुषों की : प्रधान जिला न्यायाधीश

स्त्री पुरुष जीवन की गाड़ी के दो पहिए : लीना अग्रवाल

सक्ती –  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार आज दिनांक 08/03/2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन एडीआर भवन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर में किया गया जहां कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मुख्य अतिथि प्रधान जिला न्यायाधीश शक्ति सिंह राजपूत, सुश्री संघरत्ना भतपहरी प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय जांजगीर, कुमारी सुनीता साहू विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी जांजगीर, लीना अग्रवाल द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश शक्ति सिंह राजपूत द्वारा सभी उपस्थित लोगों को सर्वप्रथम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए नारी शक्ति के संघर्ष, उपलब्धियों और समाज में उनकी भूमिका को विस्तृत रूप से बताया गया कि हमारे समाज में महिलाएं शक्ति और समृद्धि की प्रतीक है हमें महिलाओं को कमजोर करने के बजाय उनका आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयास करना चाहिए, महिलाओं की संवैधानिक अधिकार के बारे में बताते हुए वंचित महिलाओं के लिए विधिक सहायता पर कार्य करने,  महिला उत्थान विषय पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया एवं अच्छे कार्य करने वाले महिलाओं को शुभकामनाएं दिए। लीना अग्रवाल द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति द्वारा उपस्थित लोगों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि स्त्री पुरुष जीवन की गाड़ी की दो पहिए हैं दोनों के बिना जीवन संभव नहीं है, महिलाओं का समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अद्वितीय योगदान रहता है, महिलाओं ने अधिकारों के लिए लड़ना सीख लिया है साथ ही अगर कोई महिलाओ को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पढ़ रहा है तो हमारा कर्तव्य है कि हम उन्हें जागरूक करें और उनका समर्थन करें। ईश्वरी अनंत  सहायक ग्रेड 02 द्वारा बताया गया कि महिला केवल परिवार ही नहीं संभालती बल्कि समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है आज महिलाएं हर क्षेत्र में योगदान दे रही है। सहोदरा जांगड़े द्वारा बताया गया की हर वर्ष 8 मार्च को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है यह दिन महिलाओं को समर्पित है तथा नारी शक्ति और महिलाओं की उपलब्धियों को अंगीकार करने का दिन है। इस कार्यक्रम में  प्रधान जिला न्यायाधीश व मंचासीन न्यायाधीशगढ़ द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला न्यायाधीशगण, अधिकारीगण एवं न्यायिक महिला कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिला जांजगीर चंपा के समस्त माननीय न्यायाधीशगण, न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण, परिवार न्यायालय के समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चंपा के समस्त अधिकारीगण कर्मचारी एवं पैरालीगल वालंटियर उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम का मंच संचालन मनोज कुमार कुशवाहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा द्वारा किया गया व कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन अंजू कंवर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जांजगीर द्वारा किया गया।