नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने स्वर्गीय विजय लक्ष्मी सामले को दी श्रद्धांजलि


सक्ती- नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत आंडी़ल में पूर्व विधायक चैन सिंह सामले की पत्नी के निधन पर उनके निवास पहुंचकर स्वर्गीय विजयलक्ष्मी सामले के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी वहीं सिंगनसरा में स्वर्गीय गंगाबाई राठौर, सक्ती में स्वर्गीय कांता देवी राठौर एवं कसेर पारा में स्वर्गीय कमल कुमार गोयल के निवास स्थान पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दासमहंत ने कहा स्वर्गीय विजय लक्ष्मी सामले पूर्व जिला पंचायत सदस्य थी और उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई उनकी यादें हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को दुःख सहने की शक्ति दें।” महंत जी परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा इस दुख की घड़ी मैं आपके साथ हूं और हमेशा जब भी परिवार को मेरी आवश्यकता होगी मैं हमेशा आपके साथ रहूंगा श्रद्धांजलि देने वालों में सक्ती विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस अध्यक्ष , उपाध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदस्य, कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे जिले के दौरे के दौरान आम जनता से भेंट मुलाकात कर ग्रामीण क्षेत्र की विकास कार्य आम जनों से चर्चा कर ग्रामीणों से भेंट मुलाकात कर क्षेत्र के कार्य को लेकर चर्चा की


