सक्ती

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 08 मार्च को

सक्ती-  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बालिकाओं एवं महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने तथा उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 08 मार्च 2026 सुबह 10 बजे से सेजेस सक्ती में खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।  यह कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग, सक्ती के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने सभी से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।