अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले में महतारी वंदन सम्मेलन एवं मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन कल

सक्ती- जिले में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 08 मार्च को सुबह 10 बजे महतारी वंदन सम्मेलन एवं मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णु देव साय की वर्चुअल उपस्थिति में आयोजित किया जायेगा। जिले में यह कार्यक्रम स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय परिसर स्टेशन रोड सक्ती, सद्भावना भवन जैजैपुर तथा सांस्कृतिक भवन डभरा एवं सद्भावना भवन मालखरौदा में आयोजित किया जायेगा। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग जिला सक्ती द्वारा इस कार्यक्रम आयोजन की व्यवस्थाए सुनिश्चित की जा रही है। कार्यक्रम के माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा।


