सक्ती

लीनेस क्लब सक्ती ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया मां बेटी का सम्मान

सक्ती-  ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स सी जी -1 स्वर्णिम सेवा कार्य में अग्रणी लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज बानो ने डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट के तहत अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मां से बेटी सवाई  अर्थात् बेटी मां से बढ़कर है और बेटी भी एक महिला ही है इसी के तहत  बाराद्वार जिला सक्ती की बेटी आकंक्षा सिंह जिसका स्कूली जीवन के समय ही आंख की रोशनी चली गई ऐसे समय में माँ सुमन सिहं ने बड़ी लगन मेहनत कर पढाई पूरी करवाया आज आकांक्षा सिंह नेशनल इंसोरेंस कम्पनी कोरबा में असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है ऐसी बेटी का सम्मान मां  के साथ किया इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ शालू पाहवा,  लीनेस  अनीता सिंह, मंजु जायसवाल पूर्व अध्यक्ष विजिया जायसवाल ,अल्का कंवर, क्लब सचिव लीनेस निकहत करीम मलिक,  माइक्रो चेयरपर्सन कोषाध्यक्ष लीनेस प्रिया दुबे, रीता राज, ललिता साहु, चेयरपर्सन मीरा देवांगन,माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस विनिता जायसवाल, निधि सिंह, माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस मनीषा भारद्वाज,अनीता राठौर, कुशल दर्शन,जमुना जायसवाल  एवं जूनियर क्लब सक्ति अध्यक्ष लीनेस पायल साहू, कोषाध्यक्ष लीनेस रागिनी साहू एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।