सक्ती

सामाजिक कार्यों में अग्रणी शहर की राष्ट्रीय स्तर की संस्था मारवाड़ी युवा मंच के नए सत्र के निर्वाचन संपन्न

छठवीं बार मनीष कथूरिया के सर पर अध्यक्ष का ताज

सक्ती –  राष्ट्रीय स्तर पर जन सेवा, जनहित एवं समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी संस्था अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के संविधानों के अनुरूप प्रत्येक वर्ष 1 अप्रैल से 31 मार्च तक संगठन के शाखा स्तर के निर्वाचन संपन्न होते हैं, तथा यह परंपरा विगत 40 वर्षों से लगातार चली आ रही है, एवं इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से सक्ती शहर की लगभग 32 वर्षों पुरानी संस्था मारवाड़ी युवा मंच ने 6 मार्च 2026 को अपने नए सत्र के निर्वाचन के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हटरी धर्मशाला सक्ती में किया, जिसमें उपस्थित सदस्यों की सहमति से नए सत्र के लिए मनीष कथूरिया को अध्यक्ष चुना गया तथा मंच के संविधान के अनुरूप नए सत्र के लिए नवीन कार्यकारिणी के गठन का संपूर्ण अधिकार भी अध्यक्ष कथूरिया जी को दिया गया, बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि के माध्यम से नए अध्यक्ष को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी, तो वहीं इस अवसर पर मंच द्वारा विगत वर्षों में किए गए कार्यों का प्रतिवेदन एवं आय व्यय का बजट भी प्रस्तुत किया गया साथ ही आने वाले दिनों में मंच के माध्यम से सेवा के काम करने हेतु चर्चा कर निर्णय लिए गए एवम विगत वर्षों से संचालित स्थाई स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की प्रगति पर भी चर्चा करते हुए उन्हें और अधिक मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया 6 मार्च को मारवाड़ी युवा मंच सक्ती शाखा की आयोजित बैठक के दौरान प्रमुख रूप से नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष एवं अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल,मंच के वरिष्ठ सदस्य महेंद्र जिंदल, पूर्व अध्यक्ष सुधीर सराफ, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू, प्रकाश चंद्र अग्रवाल ट्राली, पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल साइ कंप्यूटर, रवि अग्रवाल अशोका, मुकेश बंसल, अनुराग जिंदल भुरू, गजेंद्र डालमिया गज्जू, अनिल सराफ,राकेश अग्रवाल शांति पैलेस, सुमित शर्मा पत्रकार, मयंक अग्रवाल, रितेश अग्रवाल डी एम, शैलेष सिंघल बी एल लाख वाले, अंकित अग्रवाल, राजीव अग्रवाल आर के प्रिंटर्स, अमन गर्ग एवं सहर्ष अग्रवाल सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे