सक्ती

जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी ने किया वुमेंस डे और होली मिलन का आयोजन

22 महिला डॉक्टर्स का किया सम्मान

रायपुर-  जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी चैप्टर जेसीआई रायपुर के 19 शाखाओं में से एक है। इसमें डॉक्टर्स द्वारा सोशल कैंपस, अवेयरनेस प्रोग्राम के आयोजन मुख्य रूप से किए जाते है। आगामी 8 मार्च को वूमेंस डे के मद्देनजर कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जोनल प्रेसिडेंट जेएफपी सीए प्रणव लाठ  और जोन चेयरमैन जेसीआई सेन देवेश मरोड़िया  रहे । कार्यक्रम में वुमेन्स डॉक्टर की उपलब्धिया और उनके समाज में महत्वपूर्ण योगदान की भरपूर सराहना हुई। इस कार्यक्रम में 22 वूमेंस को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बारे में मेडिको सिटी के प्रेसिडेंट डॉ निखिल मोतीरमानी ने बताया की होली के उपलक्ष्य में होली मिलन के साथ वुमेंस डॉ द्वारा सफलता से घर और साथ ही करियर की डोर संभाल के रखना अपने आप में एक इंस्पिरेशन है। इस कार्यक्रम में सचिव डॉ अविनाश तिवारी, डॉ सुमेधा श्रीवास्तव , डॉ मनीष गुप्ता, डॉ जितेंद्र सराफ, डॉ के के साहू, डॉ अनिल गुप्ता , डॉ दीपक अग्रवाल , डॉ विकास गोयल के सहित शहर के काफ़ी डॉक्टर्स काफी संख्या में उपस्थित रहे । सभी ने साथ में संस्था में आने वाले समय में और सोशल अवेयरनेस और समाज में महत्वपूर्ण हेल्थ प्रोग्राम करने का निर्णय भी लिया।