सक्ती

जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय सक्ती में पुलिस विभाग द्वारा चलाया गया जागरुकता अभियान

जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय सक्ती में पुलिस विभाग द्वारा चलाया गया जागरुकता अभियान kshititech

सक्ती ‌। दिनांक 5.12.2022 को जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय सक्ती में पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे के आदेश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गायत्री सिंह के मार्गदर्शन में लैंगिक समानता, महिलाओं पर होने वाले अपराध, विविध लिंग के व्यक्तियों से होने वाले भेदभाव, महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम , मोटर व्हीकल एक्ट की जानकारी दी गई तथा पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए अभिव्यक्ति ऐप के बारे में बताया गया एवं अभिव्यक्ति ऐप छात्र छात्राओं को डाउनलोड कराया गया इस ऐप के माध्यम से संकट में फंसी महिलाएं एवं बच्चे एस ओ एस बटन के माध्यम से तत्काल सहायता प्राप्त कर सकते हैं तथा अपनी शिकायत घर बैठे दर्ज करा सकते हैं । इस जागरूकता अभियान कार्यक्रम में सक्ती थाना प्रभारी कमल किशोर महतो ,उप निरीक्षक ललित चंद्रा ,सहायक उपनिरीक्षक शत्रुघ्न लाल राठौर के द्वारा जानकारी दिया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ शालू पाहवा एवं स्टॉप उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में लगभग 250 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।