
सक्ती/रायपुर ।भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए छत्तीसगढ़ से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रीमती लक्ष्मी वर्मा को छत्तीसगढ़ से राज्यसभा प्रत्याशी बनाया गया है।
पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। राजनीतिक गलियारों में इस घोषणा के बाद चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे संगठन की रणनीतिक तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है।


