सक्ती

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक kshititech

सक्ती – कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी  अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो ने सभी विभागीय अधिकारियो सहित पूरे जिलेवासियो को होली की बधाई और शुभकामनाए दी और सभी को सुरक्षित होली मनाने का आग्रह किया। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर योजना, जल जीवन मिशन, आश्रम छात्रावासो का निरीक्षण, लोक सेवा गारंटी आदि कार्यो की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों के लंबित पेंशन प्रकरणों के अद्यतन स्थिति सहित अन्य आवश्यक कार्याे की विस्तारपूर्वक जानकारी ली तथा विभिन्न विभाग अंतर्गत लंबित पेंशन प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा तहसीलवार विवादित नामंतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य विभिन्न कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  वासु जैन, अपर कलेक्टर  बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर  बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर  के एस पैकरा, एसडीएम सक्ती  अरुण कुमार सोम, एसडीएम मालखरौदा  रूपेंद्र पटेल, एसडीएम डभरा  विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर  प्रीतेश राजपूत, डिप्टी कलेक्टर सुश्री कावेरी मरकाम, जिला कोषालय अधिकारी  उपेन्द्र पटेल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।