सक्ती

चलता फिरता सेल्फी पॉइंट

चलता फिरता सेल्फी पॉइंट kshititech

सक्ती – सक्ती नगर के जाने पहचाने कलाकार जिसके द्वारा लगातार कई वर्षों से मिनी गणेश पंडाल एवं मिनी रावण बना कर एवं पिछले कई वर्षों से होली की झांकी बना कर नगर और आसपास के लोगो को आकर्षित करनें वाले हुनरबाज अमित तम्बोली सक्ती के द्वारा अब एक नये ड्रेस में घूमते फिरते नजर आये है। आपको बतला दे कि पिछले वर्ष भी होली के एक दिन पहले बिसलरी बोतल के रंगीन ढक्कन से अपना ड्रेस तैयार किये थे जिसे देख कर आते जाते महिला पुरुष बच्चे बुजुर्ग रुक कर अमित के नये गेटप के साथ फोटो क्लिक कर अपने परिचितों एवं व्हाट्सअप के स्टेट्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम में फोटो पोस्ट करते थे। इसी बात को ध्यान रख इस बार रंग बिरंगे सनमाईक फोरमाईक जो फर्नीचर बनाने में उपयोग होता है उसको एक साईज की पीस कटींग कर ड्रेस तैयार कर पहन कर नगर में भ्रमण करते नजर आये। अमित तम्बोली से बात करने से पता चला कि 4-5 दिनों से रात 10 बजे से 1:30/ 2:00 बजे तक बनाते थे और कटिंग का काम अपने शॉप में ही करते थे। इस ड्रेस का वजन 3 kg के आस पास है देखने मे बहुत खूबसूरत है लोग बाग नजरे घुमा घुमा कर देख रहे है और चलते फिरते सेल्फी पोइन्ट का नाम देकर फोटो भी लेते दिखे।