सक्ती

रंग दे सक्ती” ने बिखेरे खुशियों के रंग, 5 घंटे तक थिरकता रहा पूरा शहर

रंग दे सक्ती” ने बिखेरे खुशियों के रंग, 5 घंटे तक थिरकता रहा पूरा शहर kshititech

सक्ती – 1 मार्च, रविवार को आयोजित होली महोत्सव रंग दे सक्ती” ने शहर में उत्साह और उमंग की ऐसी लहर दौड़ाई कि हर ओर बस रंग, संगीत और मुस्कानें ही नजर आईं। करीब 5 घंटे तक चला यह महोत्सव शहरवासियों के लिए यादगार बन गया। इस बार होली सिर्फ खेली नहीं गई, बल्कि जश्न के अंदाज में मनाई गई — ऑर्गेनिक रंगों की बौछार, मस्ती भरे फोम पारंपरिक ढोल की थाप और जोशीले डीजे की धुनों पर हर उम्र के लोग जमकर झूमे। जैसे ही ढोल की गूंज और डीजे बीट्स हवा में घुलीं, पूरा माहौल रंगीन ऊर्जा से भर उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल एवं लोकप्रिय रीना गेवाडीन रहे। अपने संबोधन में श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन शहर को नई पहचान देते हैं और आपसी एकता को मजबूत बनाते हैं। वहीं रीना गेवाडीन ने भी आयोजन की भव्यता और व्यवस्थाओं की सराहना की। इस शानदार आयोजन का सफल संचालन रॉयल डांस स्टूडियो की संचालिका प्रांजल राजपूतानी एवं अर्बन युवा प्रोडक्शन के निर्देशक हिमांशु राठौर ने किया। उनकी कुशल योजना और मेहनत ने कार्यक्रम को भव्यता की नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया।
कार्यक्रम को प्रस्तुत किया आयुष मोबाइल ने, सहयोगी चश्मा संसार एवं सह सहयोजी द ऋत्विक कैफे  रहे। विशेष सहयोग देने वाले प्रतिष्ठानों में डी वाई जे, सक्ती कंस्ट्रक्शन , बबली मेकओवर , अभिलाषा रेस्टोरेंट, श्याम मार्ट, बिट्टू कैफे, रॉयल फॉलोअर्स, केजीएन टायर्स, डाटा क्रॉप, ए स्क्वायर , राठौर इलेक्ट्रॉनिक्स, लक्ष्मी मोबाइल, चिड़ियाघर, ममता मोबाइल, जिंदल वर्ल्ड स्कूल, एडिटिंग वर्ल्ड, मई धन बोर्ड, प्रेम वीडियो वर्ल्ड, एम के मेकओवर सहित अन्य संस्थान शामिल रहे। मंच संचालन मिस्टर राजवीर ने अपने प्रभावशाली अंदाज में किया, जबकि साउंड ऑपरेशन की जिम्मेदारी हैप्पी म्यूजिक ने बखूबी निभाई, जिससे माहौल पूरे समय जोश से भरपूर रहा। अंत में प्रांजल राजपूतानी  ने सभी पत्रकार संघों, सहयोगियों एवं शहरवासियों का आभार व्यक्त किया। “रंग दे सक्ती” ने यह साबित कर दिया कि जब शहर एक साथ आता है, तो रंग सिर्फ चेहरों पर नहीं, बल्कि दिलों में भी बस जाते हैं। यह आयोजन लंबे समय तक शहरवासियों की यादों में रंगों की तरह महकता रहेगा।