सक्ती

होली पर मिलावटखोरों पर सख्ती: सक्ती जिले में खोया-पनीर के 8 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए

होली पर मिलावटखोरों पर सख्ती: सक्ती जिले में खोया-पनीर के 8 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए kshititech

सक्ती –  होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो के निर्देशन के तहत अभिहीन अधिकारी, जिला सक्ती एहसान तिग्गा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सांतनु भट्टाचार्य द्वारा जिले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत मिलावट की रोकथाम के लिए विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खोया एवं पनीर सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के विधिवत सर्वेक्षण कर कुल 8 नमूने संकलित कर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात यदि नमूने अमानक पाए जाते हैं तो संबंधित फर्मों के विरुद्ध प्रकरण तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। अभिहीन अधिकारी, जिला सक्ती द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के अमानक रंग से बने खाद्य पदार्थ, खुले में परोसे जाने वाले खाद्य उत्पाद, एक्सपायरी डेट वाले अथवा अस्वच्छ (अनहाइजेनिक) खाद्य पदार्थ न खरीदें और न ही उनका सेवन करें। साथ ही खाद्य पदार्थ विक्रेताओं एवं व्यवसायियों को भी निर्देशित किया गया है कि किसी प्रकार के अमानक, मिथ्या छाप वाले अथवा गुणवत्ताहीन खाद्य पदार्थों का विक्रय न करें। शिकायत प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।