सक्ती

छत्तीसगढ़ के अग्रवाल समाज ने करी मुख्यमंत्री जी से मुलाकात,गौरीशंकर को बनाया जाए राज्यसभा प्रत्याशी

सक्ती –  छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में अग्रवाल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने आज माननीय मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ राज्यसभा की रिक्त होने वाली सीट के लिए समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित नेता  गौरीशंकर अग्रवाल जी को भारतीय जनता पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाने हेतु अनुरोध करना था प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि  गौरी शंकर अग्रवाल जी छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता, पूर्व विधायक (कसडोल विधानसभा क्षेत्र), पूर्व अध्यक्ष (छत्तीसगढ़ विधानसभा) तथा पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, आर्थिक, विकास, शिक्षा एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अग्रवाल समाज, जो राज्य की एक महत्वपूर्ण सामाजिक एवं आर्थिक सक्ती है, के प्रतिनिधित्व के रूप में  अग्रवाल जी राज्यसभा में समाज की आवाज को मजबूती प्रदान करेंगे तथा जातिगत समरसता एवं समावेशी विकास को बढ़ावा देंगे।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भेजे गए पैनल में  गौरी शंकर अग्रवाल जी के नाम को प्राथमिकता देते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया जाए। यह कदम समाज के सभी वर्गों में उत्साह एवं विश्वास पैदा करेगा तथा भाजपा की मजबूत स्थिति को और सुदृढ़ बनाएगा।मुलाकात में सम्मिलित प्रमुख सदस्य निम्नलिखित थे-डॉ. अशोक अग्रवाल, दीनदयाल गोयल सत्यनारायण सिंघानिया, संजय जैन,डॉ. मोहनलाल अग्रवाल,डॉ. अनीता अग्रवाल, राधे श्याम बंका, हरिकेश पालीवाल, रघुवीर प्रसाद अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, अमित पालीवाल पुरुषोत्तम सिंघानिया, शिव सिंघानिया  गोविंद अग्रवाल शामिल थे,माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यान से सुना तथा समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए उचित विचार-विमर्श का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनका नाम पैनल में आगे बढ़ाया जा चुका है, जो भी निर्णय होगा पार्टी हाई कमान से ही होगा,अग्रवाल समाज छत्तीसगढ़ के सभी सदस्यों की ओर से इस मुलाकात के लिए ,दीनदयाल गोयल ने मुख्यमंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया । प्रतिनिधि मंडल को उम्मीद है कि यह प्रयास सकारात्मक परिणाम लाएगा।