सक्ती

होली त्योहार की तैयारी में रंग-गुलाल और पिचकारी की दुकानों में बढ़ी रौनक

होली त्योहार की तैयारी में रंग-गुलाल और पिचकारी की दुकानों में बढ़ी रौनक kshititech

सक्ती –  प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सकती जिले  में होली पर्व को लेकर बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है।गौरव पथ मार्ग, बुधवारी बाजार, स्टेशन रोड नवधा चौक क्षेत्र  में विभिन्न प्रकार के रंग, गुलाल और पिचकारी की दुकाने सज गई हैं। दुकानों में सुबह से ही ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है।इस वर्ष होली पर्व को लेकर लोगों में थोड़ी भ्रम की स्थिति भी बनी हुई है। कई स्रोतों में त्योहार को दो दिन का बताया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा पर 2 मार्च, सोमवार को होलिका दहन किया जाएगा। वहीं 3 मार्च, मंगलवार को चंद्रग्रहण होने के कारण रंगों की होली 4 मार्च, बुधवार को खेली -जाएगी। लोगों में भी इस तिथि को लेकर चर्चा और सहमति देखने को मिल रही है, और सभी उत्साहपूर्वक त्यौहार की तैयारी में जुटे हुए हैं।