संत गाडगे महाराज एक महान समाज सुधारक थे – डा.चरण दास महंत

सक्ती – सिवनी में छत्तीसगढ़ झरिया धोबी समाज सेवा समिति द्वारा संत गाडगे जी जयंती समारोह सामाजिक गौरव सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत अध्यक्षता रोशन बरेठ,विशिष्ट अतिथि गुलजार सिंह , सहषराम कर्ष, धन सिंह कर्ष, जनाराम कर्ष गोपी चंद बरेठ, संतोष बरेठ, पीयूष निर्मलकर, ने राष्ट्रसंत गाडगे बाबा जी के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सिवनी में धोबी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चरणदास सभी अतिथियों के द्वारा समाज के व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । डॉक्टर चरण दास महंत ने बरेठ समाज के व्यक्तियों को संबोधित करते हुए कहा बाबा संत गाडगे जी महाराज ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ ,साफ -सफाई”शिक्षा का महत्व” और “अंधविश्वास से मुक्ति” पर जोर दिया गया। उन्हें स्वच्छता अभियान के नायक के रूप में याद किया गया जिन्होंने भजन कीर्तन के माध्यम से लोगों को जगाने संत गाड़गे महाराज ने दलितोंवंचितों और समाज के रहने वाले लोगों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया महंत जी ने आगे बताया कि गाडगे महाराज ने कीर्तन भजन के माध्यम से समाज के अंधविश्वास, कुपोषण, अस्वच्छता और अशिक्षा जैसी कुरीतियों के खिलाफ जगाने का काम किया। उन्होंने समाज सुधार के लिए दिन-रात मेहनत की और अपना जीवन समर्पित समाज के लिए कर दिया। सभी समाज के व्यक्ति ग्रामीणों ने संत गाडगे महाराज के बताए हुए सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में बरेठ समाज के जनप्रतिनिधि ग्रामीण जन महिला पुरुष उपस्थित थे


