जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती की कार्यकारिणी में आनंद अग्रवाल को दूसरी बार कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली


सक्ती – जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती की कार्यकारिणी में सक्ती के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल कोशाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, इससे पूर्व भी आनंद अग्रवाल जांजगीर चांपा जिले में रश्मि गबेल के ही जिला अध्यक्ष रहते हुए कोषाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, तथा अब फिर से पुनः आनंद अग्रवाल को रश्मि गबेल की ही टीम में यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है, तथा किसी भी राजनैतिक संगठन में कोषाध्यक्ष का पद बहुत ही जिम्मेदारी का पद होता है, तथा आनंद अग्रवाल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के रूप में अपनी पहचान रखते हैं एवं वे लगातार दशकों से कांग्रेस पार्टी से जुड़कर काम कर रहे हैं उन्हें कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी हर्ष व्यक्त किया है, तथा आनंद अग्रवाल पूर्व में अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष, वर्तमान में रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, संगठनों में प्रमुख पदों पर अपनी जिम्मेदारियो का निवर्हन कर रहे हैं तथा वे राजनैतिक रूप से सक्ती में काफी प्रतिष्ठित व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं।


