सक्ती

लीनेस क्लब सक्ती ने मनाया होली उत्सव

सक्ती ।आल इंडिया लीनेस क्लब्स सी जी -1 स्वर्णिम सक्ती क्लब की चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज बानो की अध्यक्षता में होली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन लीनेस निधि सिंह के निवास के बगीचे में रखा गया। सभी महिलाओं ने लड्डू गोपाल और राधाकृष्ण की पूजा अर्चना कर एक दूसरे को रंग, बिरंगे गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर सचिव निकहत करीम मलिक ने कहा कि प्रेम और सद्भाव का पर्व है होली यह उत्सव आपसी मतभेदों को भुला कर प्रेम के रंग में रंग जाने का उत्सव है। कोषाध्यक्ष माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस प्रिया दुबे ने कहा कि हमारा यह होली का त्यौहार जो हमें अपनों से जोडे रखता है वो हमारी सांस्कृतिक धरोहर है सभी महिलाओं ने फागुनी गीत और फिल्मी गीत, नृत्य के साथ फूलों और गुलाल की होली खेली कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। इस अवसर को सफल बनाने में निधि सिंह के साथ क्लब के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लीनेस डॉक्टर शालू पाहवा , लीनेस मंजु जायसवाल, पू्र्व अध्यक्ष लीनेस अल्का कंवर, लीनेस अनीता सिंह, लीनेस विजिया जायसवाल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर लीनेस सुमन सिंह,लीनेस जमुना जायसवाल, लीनेस अनीता राठौर, माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस मनीषा भारद्वाज, चेयरपर्सन लीनेस मीरा देवांगन, लीनेस कुशल दर्शन, लीनेस रीता राज, लीनेस ललिता साहु, माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस विनिता जायसवाल, जूनियर अध्यक्ष लीनेस पायल साहू कोषाध्यक्ष लीनेस रागिनी साहू, आकांक्षा ,सहित अन्य सदस्य उपास्थित रहे।