सक्ती
सक्ती यातायात पुलिस की उड़ान (FAST – TAKE OFF)

सक्ती – यातायात पुलिस सक्ती द्वारा माह जनवरी में 495 वाहनों को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में कार्यवाही किया गया था जिसमें कुल 2,09,500 (दो लाख नौ हजार पाँच सौ रुपये) समन शुल्क वसूला गया था पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर (भा. पु. से.) पुलिस अधीक्षक जिला सक्ती के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी सक्ती वाय.एन. शर्मा की टीम सहायक उप निरीक्षक सुकुल सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने न केवल यातायात व्यवस्थित किया बल्कि मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में 28 दिनों में कुल 840 वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई, जिसमें कुल 3,14,800 (तीन लाख चौदह हजार आठ सौ रुपये) समन शुल्क वसूला गया है। भविष्य में इसी प्रकार की सख्त कार्यवाही की जाएगी।


