सक्ती

बिर्रा के डॉ. आकाश देवांगन बने बी डी एस, शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के बैच 2020 का स्नातक समारोह संपन्न

बिर्रा – छत्तीसगढ़ के एकमात्र शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के 2020 बैच के छात्रों का स्नातक समारोह पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विवेक चौधरी उपस्थित थे। उन्होंने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज से सभी इंटर्न अपने नाम के आगे ‘डॉक्टर’ लगा सकते हैं। उन्होंने सभी नए डॉक्टरों से मरीजों का इलाज पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करने का आह्वान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य व पेशे में सफलता के लिए शुभकामनाएं दिया। शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य ने भी सभी नवोदित डॉक्टर्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस गरिमामय अवसर पर जनपद पंचायत बम्हनीडीह क्या अंतर्गत ग्राम पंचायत बिर्रा निवासी डॉ. आकाश कुमार देवांगन पिता बलभद्र प्रसाद देवांगन को भी बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) का स्नातक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। डॉ. आकाश देवांगन को यह प्रतिष्ठित उपाधि मिलने पर उनके पिता बलभद्र देवांगन, माता  गायत्री देवांगन, बड़े भाई राजेश देवांगन सहायक अनुसंधान अधिकारी आईआईटी भिलाई और भाभी  पिंकी देवांगन शाहिद ईस्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त किया है।  ग्राम पंचायत बिर्रा एवं आसपास के गांवों में खुशी की लहर है।