सक्ती

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर संकुल केंद्र डी डी एस बिर्रा के सभी पूर्व माध्यमिक शालाओं के शिक्षकों ने किया विज्ञान मेला का आयोजन

बिर्रा – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप अनुभवात्मक एवं प्रयोग आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संकुल केंद्र डी डी एस बिर्रा के  शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनादह,के.जी.बी.ह्वी.बिर्रा एवं शास.पूर्व माध्य. शाला डीडीएस बिर्रा आदि सभी विद्यालयों में विज्ञान मेले का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस आयोजन में विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक अवधारणाओं पर आधारित स्टॉल लगाकर अपनी समझ, जिज्ञासा और रचनात्मकता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विज्ञान मेले के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अम्ल एवं क्षार, विद्युत परिपथ, सुचालक एवं अचालक, पृथक्करण की विधियाँ, चुंबक के गुण तथा सूक्ष्मदर्शी के माध्यम से कोशिकीय संरचना के अवलोकन जैसे विषयों पर गतिविधि आधारित प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने स्वयं प्रयोग करके न केवल अवधारणाओं को समझा, बल्कि उपस्थित शिक्षकों एवं अन्य विद्यार्थियों को भी सरल भाषा में समझाया गया। मेले का वातावरण पूर्णतः शिक्षण–अधिगम की प्रयोगशाला में परिवर्तित दिखाई दिया। जहाँ पर बच्चों की जिज्ञासा, आत्मविश्वास और तार्किक सोच स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। यह आयोजन  रत्ना थवाईत विकासखंड  शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह, हीरेंद्र बेहार विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (BRCC), संकुल समन्वयक(CAC), संकुल प्राचार्य(CRC), संस्था प्रमुख, एवं विज्ञान शिक्षकों के मार्गदर्शन और सक्रिय सहयोग से विज्ञान मेला का यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उनके समन्वित प्रयासों से विद्यालयों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं प्रयोग आधारित शिक्षण को सशक्त आधार मिला है।
विज्ञान मेले ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चिंतन, विश्लेषण क्षमता तथा संवाद कौशल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है। इस प्रकार का आयोजन न केवल विज्ञान विषय के प्रति रुचि उत्पन्न करता है, बल्कि बच्चों को कर-करके एवं परखने और सीखने की दिशा में भी प्रेरित करता है।  इस अवसर पर  रत्ना थवाईत विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह, एच.के.बेहार विकासखंड समन्वयक बम्हनीडीह,bसंकुल प्रभारी  राकेश कुमार साहू, संकुल समन्वयक  लखन लाल कश्यप, प्रधान पाठक  सशिता तिग्गा,अधीक्षिका  पुष्पा पटेल एवं सभी विज्ञान विषय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विज्ञान मेला के लिए बच्चों को विशेष मोटिवेट करने के उपलक्ष में विज्ञान शिक्षक  रम्हैया लाल कश्यप एवं  राम कुमार सिदार जी को विज्ञान संदर्भ मैग्जीन भेंट सुनील कुमार कुर्रे पूर्व संकुल प्रभारी एवं लखन लाल कश्यप संकुल समन्वयक संकुल केंद्र डीडीएस बिर्रा ने किया है।