बिर्रा के बाजार में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया

बिर्रा – जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत सबसे बड़े ग्राम पंचायत बिर्रा के साप्ताहिक बाजार में 26 फरवरी दिन गुरुवार को साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बिर्रा के प्रथम नागरिक पीली बाई एकादशीया साहू उपस्थित हुए। समाज सेवक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता एकादशीया साहू ने साइबर जागरूकता अभियान का अगुवाई करते हुए वहां पर उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि अभी के समय में सतर्कता ही सबसे बड़ी बचाव है अर्थात हम सभी को आजकल के डिजिटल जमाना में फ्रॉड अर्थात जालसाजी व्यक्ति फोन करके मोबाइल से ही ओटीपी मांग लेते हैं। जिससे हमारा बैंक खाता पूरा-पूरा खाली हो जाता है। मेरा कहने का मतलब यह है कि सतर्क रहना ही सबसे बड़ी बचाव और लाभदायक है। हम सभी को सावधानीपूर्वक मोबाइल का इस्तेमाल करना चाहिए। आजकल सभी जान रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट का जमाना है, कहीं भी कोई भी इंसान दूसरे राज्य में या दूसरे शहर में जाकर कोई भी गलती करता है या कानून को हाथ में लेता है। तो वहां पर अपराध कायम संबंधित थाना के द्वारा किया जाता है। उसके बाद उसकी डायरी उसके निवास गांव के आसपास संबंधित थाना में आता है। उसके बाद उस प्रकरण का कार्रवाई करते हुए संबंधित थानेदार के द्वारा उसको शासन के नियम के अनुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करते हैं और धारा के हिसाब से जमानत या जेल भेजा जाता है। आजकल व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम बार-बार हैक हो जा रहा है। फ्रॉड लोग इतने चालबाज हैं कि भोले भाले जनता को फंसा करके व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम को अपने कंट्रोल में ले लेते हैं। डिजिटल जमाना में फ्रॉड लोग मोबाइल से ओ टी पी लेकर बैंक खाता को खाली कर देते हैं। लेकिन किसी भी फ्रॉड को कोई भी बैंक से फोन कर रहा है तो कोई भी शर्त में अपने मोबाइल से ओटीपी किसी को भी नहीं बताना है। कोई भी बैंक से ओटीपी लेने के लिए फोन नहीं किया जाता है। इन सभी बातों से हमको जागरूक रहना है। सावधान रहना है। यही हमारे लिए भलाई का रास्ता है। हमारे लिए बहुत बड़ी आवश्यक भी है और लाभदायक भी है। पुलिस थाना बिर्रा के थाना प्रभारी एवं निरीक्षक जयकुमार साहू ने भी वहां पर उपस्थित ग्रामीणों को विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए साइबर अपराध के बारे में प्रकाश डाला है। इस अवसर पर थाना प्रभारी बिर्रा निरीक्षक जयकुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक तीजराम जांगड़े के अलावा पुलिस थाना बिर्रा के स्टाफ और ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


