सक्ती

बिर्रा थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

बिर्रा – पुलिस थाना बिर्रा के थाना परिसर में अविनाश चौहान तहसीलदार बम्हनीडीह के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू के द्वारा होली पर्व को लेकर शांति समिति का बैठक 25 फरवरी दिन बुधवार को दोपहर बाद 3:00 बजे रखा गया था। थाना परिसर में  शांति समिति के बैठक में बिर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सभी गांवों से उपस्थित सरपंच, पंच एवं जनप्रतिनिधि और आम जनता को संबोधित करते हुए अविनाश चौहान तहसीलदार महोदय बम्हनीडीह ने सभी से अपील करते हुए कहा कि यह होली का पावन पर्व शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे और सुरक्षित तरीके से हम सभी को यह पर्व मानाना है। तहसीलदार महोदय ने आगे अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार से हुड़दंग ,उपद्रव या गैरकानूनी गतिविधियों से हम सभी को बचना है, अन्यथा सरकार के द्वारा बनाए गए नियमों के तहत धारा लगाकर कानूनी कार्रवाई करते हुए सीधे जेल भेजा जाएगा। होली पर्व में अगर किसी भी व्यक्ति के द्वारा कानून को हाथ में लेने पर उसे बक्शा नहीं जाएगा। यहां पर उपस्थित सभी अपने-अपने गांव की आदतन बदमाश किस्म के व्यक्तियों और शराबियों को यह बातें बताने का कष्ट करेंगे। इसके साथ ही सभी पंचायत पदाधिकारी गण अपने-अपने गांव में पंचायत स्तर पर शांति समिति का बैठक आवश्यक रूप से करें। शांति भंग करने वाले का कोई भी जन प्रतिनिधियों का सिफारिश काम नहीं आएगा। सीधे जिला जेल खोखरा जांजगीर दाखिल कराया जाएगा। थाना प्रभारी बिर्रा निरीक्षक जय कुमार साहू ने यहां पर उपस्थित पंचायत पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों से सभी से अपील करते हुए आगे कहा कि अवैध शराब का सेवन और बिक्री नहीं करना है। शराब पीकर गाड़ी चलाने या हुड दंग मचाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी । अश्लीलता व बदसलूकी बिल्कुल भी नहीं करना है। होली खेलते समय किसी के साथ गलत व्यवहार ,छेड़छाड़ या गाली गलौज नहीं करना है। शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाना है। आपकी और दूसरों की जान को खतरे में नहीं डालना है। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाना है। किसी भी सरकारी या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बिना हेलमेट पहने मोटरसाइकिल नहीं चलाना है। सभी मोटरसाइकिल सवारों को हेलमेट पहनना अनिवार्य है। तीन सवारी मोटरसाइकिल में नहीं चलाना है। खतरनाक रंगों और केमिकल युक्त रंगों से हम सभी को बचना है। रास्ता में बाधा नहीं बना है। सड़कों और सार्वजनिक जगहों पर अनावश्यक भीड़ नहीं लगाना है। समूह में डीजे साउंड सर्विस में ग्रुप डांस अर्धनग्न स्थिति में चौक चौराहों पर नहीं करना है। किसी भी तरीका से अफवाह नहीं फैलाना है। झूठी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ बिर्रा पुलिस के द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेगी। यह त्योहार हम सभी के लिए एवं शासन प्रशासन, पुलिस व आम नागरिकों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और आपसी भाईचारा के साथ एक दूसरे को शुभकामनाएं देना है। यह रंगों का त्योहार होली सभी के जीवन में प्रेम, आपसी भाईचारे और खुशियों का रंग भरे ऐसी मेरी भगवान से कामना है। यह त्योहार उल्लास पूर्ण तरीके से मनाना है। कानून का पालन करते हुए हम सभी को एक दूसरे का रंग गुलाल लगाकर गले लगाना। आप सभी पुलिस एवं कानून और शासन प्रशासन का सहयोग करेंगे। इस अवसर पर बिर्रा के प्रथम नागरिक पीली बाई एकादशीया साहू सरपंच ग्राम पंचायत बिर्रा,  मेला राम चौहान सरपंच ग्राम पंचायत बसंतपुर,  राजकुमार पटेल , समाज सेवक एवं कांग्रेस नेता एकादशी साहू आदि के अलावा बिर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत 22 गांव के पंचायत पदाधिकारी और गण मान्य नागरिक गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।