सक्ती

फागुन माह में खाटूधाम के लिए सक्ती से निकला श्रद्धालुओं का जत्था, ग्यारस पर चढ़ाएंगे निशान

सक्ती –  फागुन माह के पावन अवसर पर खाटू श्याम बाबा के दर्शन हेतु सक्ती नगर से श्रद्धालुओं का एक भक्ति-मय जत्था बाबा की नगरी खाटूधाम के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु फागुन मेले मंह शामिल होकर फागुन की ग्यारस के शुभ अवसर पर बाबा खाटू श्याम के दरबार में निशान अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना करेंगे। जत्था रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम का जयकारा लगाते हुए पूजा-अर्चना की और भक्ति भाव के साथ यात्रा प्रारंभ की। पूरे जत्थे में उत्साह और श्रद्धा का विशेष माहौल देखने को मिला। खाटूधाम के लिए रवाना होने वाले श्रद्धालुओं में प्रमुख रूप से — बंटू, शेरू, राहुल, मोनू एम.के., गोलू सी.डी., श्लोक ,रचित पी.पी., लाला, बंटी, आकाश पंसारी, तालु प्रताप, आतिश अनुराग, नितेश,राजा जायसवाल, सौरभ झब्बू, सावन, सूरज राजपूत, नीटू एवं अभय खुशबू शामिल हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि वे सभी फागुन की ग्यारस पर बाबा श्याम को निशान चढ़ाकर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे।
जय श्री श्याम के जयकारों के साथ जत्था खाटूधाम के लिए रवाना हुआ।