श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४५ वीं महाआरती में पंडित नेहनाथ व्यास हुए शामिल

सक्ती – श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती की १४५ वीं महाआरती में नेहनाथ व्यास कथावाचक (नरियरा) ने सिद्ध हनुमान परिवार के महाआरती की तारीफ करते हुए कहा कि महाआरती में शामिल होकर अपने को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं तथा हनुमान मंदिर परिवार की यह पहल सराहनीय है तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि महाआरती हिंदू समाज के श्रद्धा का प्रतीक होकर सबके लिए धार्मिक प्रेरणास्त्रोत साबित हो रहा है। इस अवसर पर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का दिव्य श्रृंगार के साथ पूजन आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा फोटोग्राफी अमित तंबोली ने किया तथा दीप प्रज्ज्वलन में संध्या वैष्णव,अंजू देवांगन, प्रेमलता जायसवाल, अंजू देवांगन, लीला साहू एकल देवांगन के साथ मंदिर परिवार की बहनें शामिल रही। आज हनुमान लला का सुबह का श्रृंगार–सहस अग्रवाल तथा शाम का श्रृंगार दिलेश्वर कल्याणी बरई के द्वारा कराया गया एवं प्रसाद व्यवस्था यातायात थाना सक्ती, रमाकांत गुप्ता होटल के द्वारा चढ़ाया गया। आज का सिंदूर अभिषेक रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव , श्याम सुंदर अग्रवाल (अधिवक्ता) तथा सुंदरकांड गीतेश कुमार पांडे, आदित्य अग्रवाल, अमन डालमिया, रामगोपाल देवांगन, एकांश बरेठ, लीना विकास बरेठ के द्वारा कराया गया । विदित हो कि हनुमान जी की महाआरती का हमारे हनुमान यू ट्यूब चैनल से लाइव प्रसारण किया जा रहा है जिसका सीधा दर्शन लाभ श्रद्धालुजन प्राप्त कर सकते हैं।


