सक्ती

सक्ती की कार्तिक अवंतिका हुई सिविल जज के पद पर चयनित

सक्ती –  सक्ती शहर के प्रतिष्ठित नागरिक बृजेश तिवारी की मेधावी बिटिया कार्तिक अवंतिका सिविल जज के पद पर चयनित हुई है, कार्तिक अवंतिका की सफलता पर सक्ती शहर के कांग्रेस नेता,महंत समर्थक, समाजसेवी हरिश्चंद्र अग्रवाल कालू ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें गुलदस्ता भेंटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी, साथ ही कहा कि आपकी कड़ी मेहनत और संघर्ष का ही यह प्रतिफल है तथा आप न्याय के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें एवं आपका या प्रयास युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत है, साथ ही हरीश अग्रवाल कालू ने समस्त शहर वासियो की ओर से भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।