नवा रायपुर का मंगल भवन बना सेवा का सबसे बड़ा केंद्र ,प्रतिदिन हो रही मरीजों एवं उनके परिजनों की सेवा

सक्ती – छत्तीसगढ़ में सेवा के कामों को गति देने वाली ऐसी एक अद्भुत सक्ती के रूप में ईश्वर ने जिन्हें भेजा है, वह है रायपुर के समाजसेवी सीताराम अग्रवाल,जिनके नेतृत्व में लगातार छत्तीसगढ़ प्रदेश में मंगल भवनो की स्थापना जन सहयोग से स्थापित कर मरीजों एवं उनके परिजनों की सेवा कार्य को लगातार गति दी जा रही है, रायपुर के मे काहरा के बगल में स्थित मंगल भवन जहां सेवा की बड़ी मिसाल बन चुका है, तो वहीं नवा रायपुर के सत्य साइ चिकित्सालय के ठीक सामने स्थित मंगल भवन आज सेवा का सबसे बड़ा केंद्र है,जहां मरीजों के एवं उनके परिजनों के रुकने की समुचित सर्व सुविधा एवम बेहतर व्यवस्थाएं हैं,तो वहीं मरीजों एवं उनके परिजनों को भोजन, नाश्ते की भी समुचित व्यवस्थाएं दी जा रही है, साथ ही इस मंगल भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी मरीज एवं उनके परिजन आकर रुकते हैं तथा उपचार करवाते हैं, नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा कैंसर हॉस्पिटल वेदांता मेडिकल सेंटर बीएमसी स्थापित है,जहां की भारत देश में कैंसर का अत्याधुनिक इलाज होता है, एवं यहां इलाज करवाने आने वाले लोग महीनो महीनो इस मंगल भवन में रुकते हैं, तो वहीं सत्य साइ हॉस्पिटल जो की सत्य साइ सेवा संस्थान द्वारा बच्चों की हृदय संबंधी चिकित्सा के लिए वर्षों पूर्व स्थापित किया गया था,इस चिकित्सालय में आने वाले लोग भी मंगल भवन में रहकर अपने बच्चों का उपचार करवाते हैं मंगल भवन नवा रायपुर के प्रमुख सीताराम अग्रवाल जी जहां प्रतिदिन इस भवन में आकर पूरी व्यवस्थाओं को स्वयं मॉनिटरिंग करते हैं, तो वही यहां लगातार कार्यरत कर्मचारी भी पूरी सेवा भावना एवं निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन कर रहे हैं,एवं सीताराम अग्रवाल जी एवं उनकी पूरी टीम इस मंगल भवन का कुशल संचालन कर रही है,तथा प्रदेश सहित अन्य राज्यों के भी सेवाभावी, दानदाताओं के सहयोग से जहां यहां की व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से क्रियान्वित किया जा रहा है तो वहीं सीताराम अग्रवाल जी के नेतृत्व की लोग प्रशंसा करते हैं।


