सक्ती

सक्ती नगर की वार्ड नंबर 8 में वर्षों से पड़ी है नालियां जाम, नालियों का गंदा पानी घर – दुकानों में घुस रहा है

सक्ती नगर की वार्ड नंबर 8 में वर्षों से पड़ी है नालियां जाम, नालियों का गंदा पानी घर - दुकानों में घुस रहा है kshititech

सक्ती – नगर की हृदय स्थल वार्ड नंबर 8 में शुभम भवन से लेकर श्री राम मंदिर रोड की नालियां कई वर्षों से जाम पड़ी हुई है नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के दुकानों एवं घरों में घुस रहा है, सड़क में बहता रहता है। नालियों के पानी में गंदे कीड़े एवं मच्छर पनप रहे हैं , इन्हीं के आसपास से सभी घरों में पीने के पानी के लिए पाइपलाइन जा रखी है इन पाइप लाइनों में नालियों का गंदा पानी भी आ रहा है जिससे गंभीर बीमारियां होने का खतरा है। इंदौर में हुई घटना से हमें सीखने की आवश्यकता है। उक्त नालियों के ऊपर चबूतरा बन जाने की वजह से भी पानी का अवरुद्ध होते जा रहा है नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है । इसमें पहल करके नगरपालिका प्रशासन को सफाई करवाना पड़ेगा जिससे पानी की निकासी अवरुद्ध नहीं होगी । घरों एवं दुकानों में गंदा पानी नहीं आएगा इसमें त्वरित कार्यवाही करने की आवश्यकता है सफाई कर्मचारी कहने पर भी साफ करने नहीं आते है शिकायत करने पर ध्यान नहीं देते है। श्री राम मंदिर रोड में मांगलिक कार्य हेतु धर्मशाला एवं भवन होने की वजह से समारोह हो जाने के बाद वहां की समस्त गंदगी एवं कचरा भी सड़कों के चारों ओर फैली रहती है जगह-जगह कचरो का ढेर लगा रहता है उनकी नियमित सफाई भी नहीं होती है उनके डिस्पोजल एवं कचरा नालियों में भी जाम हो जाते हैं और उनकी सफाई नहीं होने के वजह से गंदा पानी बाहर बहकर दुकानों एवं घरों में घुसने लगता है इस पर प्रशासन को ध्यान देकर आम जनता के लिए त्वरित निराकरण की आवश्यकता है।