चंद्र प्रकाश तिवारी एवं रविंद्र मिश्रा को मिला डॉक्टरेट की मानद उपाधि

सक्ती – इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय बालाघाट मध्यप्रदेश के द्वारा 22 फरवरी 2026 को बालाघाट में आयोजित 24 वां अलंकरण कार्यक्रम में चंद्र प्रकाश तिवारी जो कि सहायक शिक्षक के पद पर वर्तमान में शासकीय प्राथमिक शाला कुरदा विकास खण्ड सक्ती में पदस्थ हैं को उत्कृष्ट शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में वाचस्पति (डॉक्टरेट) की मानद उपाधि तथा श्री रविंद्र नाथ मिश्रा जो कि वर्तमान में शिक्षक के पद पर शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवापारा खुर्द में पदस्थ हैं को उत्कृष्ट शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इनको डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती श्रीमती कुमुदनी द्विवेदी , विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सक्ती श्री दिलीप पटेल, भोलाशंकर तिवारी , दिग्विजय शुक्ला, उत्तम मिश्रा, निरंजन तिवारी , रविंद्र द्विवेदी, कार्तिकेश्वर तिवारी, हरि पटेल,सुरेश जायसवाल, परस राम निषाद , अर्जुन खूंटे,चंद्रभान कश्यप, सरिता मनहर, भोग सिंह, कृष्ण कुमार तिवारी,अनीश जायसवाल, मोहन राठिया, सूरज राजपूत, राजीव गुप्ता , अजय शाह, भास्करन नायर , नवभारत ब्यूरो चीफ सुमित शर्मा, टी पी उपाध्याय, विनोद पांडेय, शैल पाण्डेय, पवन शर्मा, विक्की तिवारी , चेतन दुबे, बृजेश शर्मा, नवीन शर्मा,चरन सिंह , वेद प्रकाश जायसवाल, चुंबक श्रीवास, रमेश कंवर, सुरेश पटेल आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किए हैं।


