सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करेगा सोंठी ग्राम का चुलमाटी स्थल

सामाजिक कार्यकर्ता अमित देवांगन की अनमोल सेवा एवं अनुकरणीय पहल
सक्ती – सक्ती जिले के सक्ती शहर से मात्र 1 किलोमीटर दूर स्थित सोंठी ग्राम में एक अनुपम चुलमाटी स्थल का निर्माण अमित देवांगन ने अपनी निस्वार्थ सेवा भावना से करवाया है। यह स्थल ग्रामीण जीवन की सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का प्रतीक है। शादी-विवाह जैसे पावन अवसरों पर भूमि पूजा से प्रारंभ होने वाली यह चुलमाटी प्रक्रिया अब इस विशेष स्थल पर संपन्न होती है। अमित देवांगन ने अपने गृह ग्रामवासियों की सुविधा हेतु इस स्थल का निर्माण करवाकर एक सराहनीय कार्य किया है। यह स्थल न केवल धार्मिक आयोजनों का केंद्र बनेगा, बल्कि ग्राम की एकता और सांस्कृतिक धरोहर को भी संरक्षित करेगा। क्षेत्र वासियों ने सोंठी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अमित देवांगन की इस पहल पर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया है, एवं आइए, हम सभी इस स्थल का उपयोग कर ग्राम की परंपराओं को नई ऊँचाई दें। एवं इस स्थल के निर्माण होने से अनेक ग्रामो के सरपंच या सेवादार इस स्थल का देखकर ओर अमित देवांगन की इस नेक कार्य को देखकर अपने अपने गृह ग्रामो में शासन की मदद से चूलमाटी स्थल बनाने की बात लोगों द्वारा किया जाता है, चुलमाटी स्थल को देखकर ऐसा प्रतीत होता है की ये छत्तीसगढ़ का पहला चूलमाटी स्थल हैं


