सक्ती

भाजपा नेता गोविंद देवांगन बुनकर प्रकोष्ठ शक्ति जिले के अध्यक्ष बनाए गए

गोविंद ने कहा- जिले में बुनकर प्रकोष्ठ के संगठन को करेंगे मजबूत

सक्ती – सक्ती जिले के भाजपा नेता गोविंद देवांगन को भारतीय जनता पार्टी बुनकर प्रकोष्ठ ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए सक्ती जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है,उपरोक्त नियुक्ति 21 फरवरी को छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष किरण सिंहदेव की अनुशंसा पर की गई है, गोविंद देवांगन को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, तथा गोविंद देवांगन समाज के भी सक्ती जिले के अध्यक्ष रहे हुए हैं एवं भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सक्ती के महामंत्री पद का भी निर्वहन कर चुके हैं एवं वे सक्ती जिले में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान रखते हैं तथा गोविंद देवांगन की माताजी विजय लखन देवांगन नगर पालिका परिषद सक्ती से लगातार दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी से पार्षद निर्वाचित हुई है गोविंद देवांगन ने अपानी नियुक्ति पर कहा है कि वे भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार सक्ती जिले में बुनकर प्रकोष्ठ को मजबूत बनाएंगे तथा बुनकर क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को इस प्रकोष्ठ से जोड़कर उन्हें छत्तीसगढ़ शासन एवं केंद्र शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में भी कार्य करेंगे साथ ही पूरे जिले में प्रत्येक मंडल स्तर पर एवं बूथ स्तर पर बुनकर प्रकोष्ठ के संगठन का गठन करेंगे