धूल मुक्त होगा सक्ती शहर, नगर पालिका ने लगाई सड़कों की धूल खींचने विशेष मशीन

पानी की समस्या से निपटने छोटी टैंकरों से भी होगी पानी की आपूर्ति
सक्ती – सक्ती शहर वासियों को धूल की समस्या से बहुत जल्दी निजात मिल जाएगा, नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडेय के प्रयासों से प्रशासन ने धूल खींचने वाली मशीन खरीद कर शहर में लोगों को धूल से निजात दिलाने की दिशा में सकारात्मक पहल की है, तथा यह मशीन सड़कों की धूल को खींचेगी जिससे लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी, वहीं नगर पालिका प्रशासन की इस पहल का जहां शहर वासियों ने स्वागत किया है तो वहीं शहर के प्रमुख मार्गो में आए दिन धूल के कारण लोगों को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्यगत बीमारियां भी होती थी, तथा अब शहर वासियों को धूल की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा, वहीं नगर पालिका सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने भी कहा है की सक्ती शहर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने की दिशा में प्रशासन लगातार काम कर रहा है, एवं नगर पालिका के सभी जनप्रतिनिधि भी प्रशासन के कार्यों में सहयोग कर रहे हैं
पेयजल संकट से निपटने छोटी पानी टैंकरों से भी होगी पानी की आपूर्ति
ग्रीष्म ऋतु में सक्ती नगर पालिका क्षेत्र के सभी 18 वार्डों में प्रशासन द्वारा पेयजल संकट को देखते हुए छोटी पानी टैंकरों के माध्यम से भी पानी की आपूर्ति की जाएगी तथा नगर पालिका का मानना है की बड़ी पानी की टैंकर 4500 लीटर की होती है तथा इन टैंकरों को खाली होने में भी काफी समय लगता है जिसके चलते छोटी-छोटी टैंकरों का निर्माण किया गया है, एवं ये टैंकर आसानी से किसी भी वार्ड के गली-मोहल्लो में जाकर लोगों को बेहतर पेयजल आपूर्ति करेगी, तथा नगर पालिका प्रशासन की इस पहल पर भी शहर वासियों ने उनका धन्यवाद ज्ञापित किया है, तो वही नगर पालिका सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा है कि ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट के लिए नगर पालिका द्वारा विभिन्न माध्यमों से लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा


