सक्ती

एसआईआर के बाद जिले में 09 हजार 331 मतदाताओं की वृद्धि, अंतिम प्रकाशन के अनुसार जिले में 06 लाख 70 हजार 283 मतदाता पंजीकृत

एसआईआर के बाद जिले में 09 हजार 331 मतदाताओं की वृद्धि, अंतिम प्रकाशन के अनुसार जिले में 06 लाख 70 हजार 283 मतदाता पंजीकृत kshititech

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की प्रतियां की गई वितरित
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन

अधिकारी ने राजनैतिक दलों की बैठक लेकर दी विस्तृत जानकारी

सक्ती –  भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार सक्ती जिले में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान शुरू किया गया। राज्य भर में 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुए और चार महीने तक लगातार चले एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान के विभिन्न चरणों के प्रभावी संचालन के बाद आज  निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया गया। जिसके सम्बन्ध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों की बैठक लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के अनुसार सक्ती जिले की कुल मतदाता 06 लाख 70 हजार 283 मतदाता पंजीकृत है। एसआईआर पश्चात 09 हजार 331 मतदाताओं की वृद्धि हुई हैं। मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने या मतदाता सूची से अपना नाम हटवाने से संबंधित दावे और आपत्तियां 23 दिसम्बर 2025 से 22 जनवरी 2026 के बीच प्रस्तुत किए गए थे। प्राप्त दावे, आपत्तियों का निराकरण 14 फरवरी 2026 तक किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने राजनीतिक दलों के प्रतिनधिनियों की आज बैठक लेकर विधानसभावार अंतिम मतदाता सूची के आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि सक्ती विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 6 हजार 675 मतदाता, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र 2 लाख 19 हजार 329 मतदाता और जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 44 हजार 279 मतदाता हैं, इस प्रकार जिले के कुल मतदाता 06 लाख 70 हजार 283 है। एसआईआर के दौरान सक्ती विधानसभा क्षेत्र में 3181 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए तथा 673 मतदाताओं के नाम काटे गए। इस प्रकार इस विधानसभा क्षेत्र में 2508 मतदाताओं की वृद्धि हुई, वही चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में 3703 मतदाताओं के नाम जोड़े गए और 113 मतदाताओं के नाम काटे गए, इस प्रकार कुल 3590 मतदाताओं की वृद्धि हुई। जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में 3306 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से जोड़े गए और 73 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में काटे गए। इस प्रकार इस विधानसभा में 3233 मतदाताओं की वृद्धि हुई। इस प्रकार सक्ती जिले में 10190 मतदाताओं के नाम जोड़े तथा 859 के नाम काटे गए। इस प्रकार जिले में कुल 9331 मतदाताओं की वृद्धि हुई। बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को कलेक्टर द्वारा मतदाता सूची के प्रतियां भी प्रदाय की गई। उन्होंने बताया कि यदि किसी मतदाता का नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो नाम दर्ज कराने के लिए फार्म-6 भरकर उसके साथ घोषणा पत्र और आवश्यक सहायक दस्तावेज संलग्न कर ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए उन्होंने यह भी बताया कि 01 जनवरी 2026 की पात्रता तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूरा कर चुके युवा भी प्रपत्र संख्या-6 भरकर भविष्य में प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। जिले के नागरिक समय-समय पर होने वाले आवश्यक संशोधनों के अनुसार प्रपत्र 6, 7 और 8 भी भर सकेंगे। कलेक्टर श्री तोपनो ने बताया कि एसआईआर के दौरान आगामी अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2026 के संदर्भ में भावी मतदाताओं से आवेदन प्रपत्र-6 में प्राप्त किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को सफल बनाने में सहयोग के लिए जिले के सभी राजनैतिक दलों, मीडिया प्रतिनिधियो सहित समस्त जिलेवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया है, साथ ही निर्वाचन प्रणाली के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों को भी  धन्यवाद देते हुए बधाई दी है। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी कावेरी मरकाम सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व निर्वाचन कार्यालय के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।