

सक्ती/रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा आगामी वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश के वित्तमंत्री ओ पी चौधरी जी के द्वारा विधानसभा में बजट प्रस्तुत करेंगे। छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा चंद्राकर, बिलासपुर संभाग के सचिव चंद्र प्रकाश तिवारी तथा संगठन के सक्ती जिला अध्यक्ष अजय सिंह सिदार ने ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा वित्त मंत्री ओ पी चौधरी एवं चिकित्सा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मांग किए हैं कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत लगभग 5 लाख कर्मचारियों और उनके परिवार के आश्रितों के साथ साथ सभी पेंशनरों के लिए भी कैशलेस चिकित्सा की सुविधा की घोषणा करते हुए प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के साथ न्याय करेंगे। वर्तमान समय में महंगी इलाज के लिए कर्मचारियों को विभिन्न समस्याओं से गुजरना पड़ता है । संगठन के बिलासपुर संभाग के संभागीय सचिव चंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि वर्तमान समय में महंगी इलाज और गंभीर बीमारियों में कर्मचारियों को आर्थिक समस्याओं से गुजरना पड़ता है और उन्हें इलाज के लिए अन्य जगह से पैसा की व्यवस्था करना पड़ता है।अतः कैशलेस चिकित्सा की सुविधा बहुत जरूरी हो चुका है राज्य सरकार को बजट में इस पर घोषणा किया जाना चाहिए।


