सक्ती

30 माईनिंग ऑफिसरों की हुई नई नियुक्तियां, अवैध खनिज उत्खनन पर लगेगी लगाम

फील्ड में तैनात होंगे खनिज निरीक्षक, 19 फरवरी से नए माईनिंग ऑफीसरों को हुई तैनाती

सक्ती –   अधिकारी, कर्मचारियों की समस्या से जूझ रहे छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम को अब 30 नये खनिज निरीक्षक मिल गए हैं तथा प्रदेश में जहां अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन को लेकर खनिज विभाग हमेशा कर्मचारियों का रोना रोता था, किंतु अब प्रदेश के खनिज भंडारण वाले क्षेत्रों में यह नए माइनिंग अधिकारी तैनात होंगे, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 30 नव-नियुक्त खनि निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा और उन्हें उज्ज्वल भविष्य हेतु बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हम आशा करते हैं कि आप सभी छत्तीसगढ़ के खनिज क्षेत्र में पारदर्शिता, दक्षता और जिम्मेदारी के नए मानक स्थापित करेंगे। आपकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता राज्य के विकास के साथ ही हमारे उद्योगों के सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित होगी। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के चैयरमेन सौरभ सिंह भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे