जिला स्तरीय सलाहकार परामर्शदात्री समिति की बैठक होगी आयोजित

सक्ती – कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में जिला स्तरीय सलाहकार परामर्शदात्री समिति की बैठक 20 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। बैठक में पिछली परामर्शदात्री समिति की बैठक की कार्यवाही विवरण का अनुमोदन, जिले में बैंकिंग गतिविधि पर चर्चा, राष्ट्रीय मापदंडों की समीक्षा, वार्षिक साख योजना 2025-26 लक्ष्य एवं प्रगति पर चर्चा, शासकीय योजनान्तर्गत ऋण वितरण पर चर्चा, किसान क्रेडिट कार्ड पर चर्चा, किसानों की आय वृद्धि करने पर चर्चा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की समीक्षा, इनऑपरेटिव बैंक अकाउंट्स तथा डीईए फंड को ऑपरेटिव कराने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। उक्त बैठक में जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।


